Hanuman Chalisa

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन, सुबह 7:30 बजे ली अंतिम सांस

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (07:54 IST)
मुंबई। दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे निधन हो गया। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली। वे 98 वर्ष के थे।
 
बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार पिछले 8 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वे लंबे समय से बीमार थे।

दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने अभिनेता के निधन को देश के सांस्कृतिक क्षति बताया।

11 दिसंबर 1922 को पेशावर में जन्में दिलीप कुमार राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता था। ट्रेजेडी किंग को 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा 1996 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया था।
 
उन्होंने देवदास, शक्ति, राम और श्याम, लीडर, कोहिनूर, आजाद और नया दौर जैसी फिल्में की थी। इन फिल्मों के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख