Dharma Sangrah

दिल्ली चुनाव से पहले चिट्‍ठी युद्ध, केजरीवाल ने भागवत को लिखी, सचदेवा ने Kejriwal को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (11:20 IST)
Kejriwals letter to Mohan Bhagwat: दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और भाजपा-संघ के बीच चिट्‍ठी युद्ध छिड़ गया है। केजरीवाल ने जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को पत्र लिखा है, वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल को पत्र लिखकर कुछ सवाल किए हैं। 
 
क्या हैं अरविन्द के सवाल : अरविन्द केजरीवाल नए वर्ष के पहले दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत को चिट्‍ठी लिखकर सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि पिछले दिनों भाजपा ने जो भी गलत किया है क्या वे उसका समर्थन करते हैं? अरविन्द ने भाजपा पर पैसे बांटने, दलितों और पूर्वांचली लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटवाने आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या भागवत इनका समर्थन करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि क्या आरएसएस को नहीं लगता कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है? ALSO READ: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को दी चुनौती, योजनाएं लागू करके दिखाएं
 
केजरीवाल इससे पहले भी मोहन भागवत को पत्र लिख चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिखे गए पत्र में केजरीवाल ने संघ प्रमुख से मोदी के रिटायरमेंट से जुड़े सवाल भी पूछे। उन्होंने दूसरी पार्टी के नेताओं को भाजपा द्वारा तोड़ने और भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के आरोप लगाते हुए भी सवाल किए। ALSO READ: केजरीवाल का एक और बड़ा दांव, चुनाव से पहले खुश होंगे हिन्दू और सिख
 
सचदेवा ने केजरीवाल से क्या कहा : दूसरी ओर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल को चिट्‍ठी लिखकर कई सवाल पूछे हैं। सचदेवा ने केजरीवाल से कहा कि आप देश विरोधी ताकतों से नहीं मिलेंगे और चंदा भी नहीं लेंगे। दिल्ली में शराब को प्रोत्साहन देने के लिए आप लोगों से माफी मांगेंगे। सचदेवा ने लिखा- यमुना नदी में सफाई नहीं होने के लिए भी आप लोगों से माफी मांगेंगे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप-ममदानी के बहाने शशि थरूर ने की लोकतंत्र की बात, इसमें कांग्रेस के लिए क्या है संदेश?

LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत

अयोध्या का वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में बड़ा योगदान, सालाना 4 लाख करोड़ का होगा कारोबार

RBI और आयकर अधिकारी बनकर की डकैती, 200 पुलिसवालों ने ढूंढ निकाले 5.76 करोड़

Delhi AQI : दिल्ली में प्रदूषण से हाहाकार, ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू

अगला लेख