शराब घोटाला : दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल पर शिकंजा, LG ने ED को दी मुकदमे की मंजूरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (11:47 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनाव से पहले शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने ईडी को शराब घोटाला मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। 
 
ईडी ने दिसंबर की शुरुआत में ही उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी थी। अब उपराज्यपाल ने ईडी को केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। 
 
ईडी का आरोप है कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली और निजी संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। दो साल की जांच में एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ है।
 
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते अपराध पर केंद्र की भाजपा सरकार और गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर ले रखा है। 
 
केजरवाल ने शनिवार को भी एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि BJP ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। पूरे देश में दूसरी पार्टी के वोटर्स की वोट कटवाने का खेल चल रहा है। सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है। दिल्ली में भी ये लोग यही कर रहे थे लेकिन हमने पकड़ लिया, यहां बीजेपी की इस गंदी साज़िश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
edited by : nrapendra gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख