Publish Date: Fri, 15 May 2020 (08:27 IST)
Updated Date: Fri, 15 May 2020 (08:31 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई तथा राहत एवं बचाव टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई, जो बर्फ में दब गए थे। (भाषा)