कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जो होंगे अगले सेना प्रमुख, 30 जून को लेंगे मनोज पांडे की जगह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 जून 2024 (23:33 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी इससे पहले वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। वे वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। सरकार ने मंगलवार रात को यह घोषणा की। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान में उपसेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। जनरल पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता क्रम का पालन किया है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने वर्तमान में उपसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। सरकार ने एक दुर्लभ कदम के तहत पिछले महीने जनरल पांडे की सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल 1 महीने के लिए बढ़ा दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More