Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली : उपराज्यपाल बैजल ने पलटा AAP सरकार का फैसला, CM केजरीवाल ने बताया दिल्लीवासियों का अपमान

हमें फॉलो करें दिल्ली : उपराज्यपाल बैजल ने पलटा AAP सरकार का फैसला, CM केजरीवाल ने बताया दिल्लीवासियों का अपमान
, रविवार, 25 जुलाई 2021 (00:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने इसे दिल्ली के लोगों का अपमान बताया है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर बने मामले के लिए दिल्ली पुलिस के सुझाए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की लिस्ट पर मुहर लगा दी है। केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट निर्णयों को इस तरह पलटना दिल्ली वालों का अपमान है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एतिहासिक बहुमत से 'आप' सरकार बनाई और भाजपा को हराया। भाजपा देश चलाए, 'आप' को दिल्ली चलाने दें। आए दिन हर काम में इस तरह की दखल दिल्ली के लोगों का अपमान है। भाजपा जनतंत्र का सम्मान करे।
ALSO READ: दिल्‍ली : सोमवार से खुलेंगे थिएटर, शादी में 100 लोगों की अनुमति
गौरतलब है कि 19 जुलाई को केजरीवाल कैबिनेट ने फैसला किया था कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर जो मामले बने हैं, उसमें दिल्ली सरकार के चयनित वकील ही पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनेंगे, दिल्ली पुलिस के नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Rain Latest Update : बाढ़, भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, रायगढ़ सबसे अधिक प्रभावित