Dharma Sangrah

‘नौशेरा का शेर’ ब्रिगेडियर उस्मान की टूटी कब्र को ठीक करा रही है सेना

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (23:36 IST)
नई दिल्ली। सेना 1947-48 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए वरिष्ठ अधिकारी ‘नौशेरा का शेर’ ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की दिल्ली में क्षतिग्रस्त कब्र की मरम्मत करा रही है। सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में बताया।
 
दक्षिण दिल्ली में जामिया ‍मिलिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कब्रिस्तान में कब्र को हाल ही में जर्जर स्थिति में पाया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि कब्र की बदहाल अवस्था के बारे में जानकर सैन्यकर्मियों और पूर्व कर्मियों को गहरा दुख हुआ। उस्मान देश के नायक थे और केवल सेना के नायक नहीं थे, इसलिए अपने नायक का सम्मान करना हर किसी का फर्ज है। सेना ने उस्मान की कब्र की मरम्मत का काम शुरू कराया और अभी यह काम चल रहा है। वेब पोर्टल पर कब्र की स्थिति के बारे में कुछ तस्वीरों के बाद बदहाल स्थिति का पता चला जिसके बाद सेना ने मामले का संज्ञान दिया।
 
सेना के एक सूत्र ने बताया कि यह कब्रिस्तान जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए प्रशासन के पास इस कब्र की देखरेख की जिम्मेदारी है। और अगर वे यह काम नहीं कर सकते तो सेना अपने नायक की कब्र की देखरेख करने में पूरी तरह सक्षम है।
 
सूत्र ने कहा कि शहीद नायक के अवशेष को दिल्ली छावनी वाले इलाके में ले जाने की कोई योजना नहीं है। यह कब्रिस्तान बटला हाउस के पास है, जहां कई और नामी लोग चिरनिद्रा में लीन हैं।
 
विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधि ने बताया कि संबंधित कब्र की देखरेख के लिए जिम्मेदार सेना की इकाई ने कब्र की मरम्मत का काम कराने के लिए विश्वविद्यालय से औपचारिक तौर पर अनुमति मांगी थी। उन्हें अनुमति दे दी गई। 
 
कब्र के पास एक पट्टिका में लिखा है कि अधिकारी को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया और अपनी शहादत के पहले शौर्य दिखाने के लिए ‘नौशेरा का शेर’ का खिताब दिया गया। ब्रिगेडियर उस्मान पैराशूट रेजीमेंट से जुड़े हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन आज से, 121 सीटों के लिए दाखिल होगा पर्चा

Sanskriti Jain IAS: कौन हैं शाही फेयरवेल पाने वाली IAS अधिकारी, सहकर्मियों ने पालकी में बैठा कर बेटी की तरह किया विदा

जयशंकर का बड़ा एलान, काबुल में तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा

पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्‍किल

Weather Update : पहाड़ी राज्यों को बर्फबारी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख