पीएम मोदी की देशवासियों के साथ 55वीं मन की बात

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (11:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान दूसरी बार देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे हैं। इस खास प्रोग्राम में मोदी अक्‍सर सामाजिक और कुछ ताजातरीन मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। यह उनका 55वां रेडियो कार्यक्रम है। पेश है ताजा अपडेट्‍स-

- अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लें युवा। 15 अगस्त नए तरीके से मनाने का प्रयास किया जाएं।
- हमारे लिए जरूरी है कि हमारे समाज में कचरे से कंचन बनाने की संस्कृति जन्म ले।
- हमारी मन की बातों ने स्वच्छता अभियान को समय-समय पर गति दी है और इसी तरह से स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों ने भी 'मन की बात' को हमेशा ही प्रेरणा दी है। 5 साल पहले शुरू हुआ सफर आज जन-जन की सहभागिता से, स्वच्छता के नए-नए मानदंड स्थापित कर रहा है।
- युवाओं को विज्ञान की ओर प्रेरित करेगा चंद्रयान-2। चंद्रयान-2 पूरी तरह भारतीय रंग में ढला है। 
- चंद्रयान-2 यह मिशन कई मायनों में विशेष है। चंद्रयान-2 चांद के बारे में हमारी समझ को और स्पष्ट करेगा।
- 22 जुलाई को पूरे देश ने गर्व के साथ देखा कि कैसे चंद्रयान-2 ने श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष की ओर अपने कदम बढ़ाए। चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की तस्वीरों ने देशवासियों को गौरव और जोश से प्रसन्नता से भर दिया।
- 2019 का साल भारत के लिए बहुच अच्छा रहा। 
- चंद्रयान-2 से मुझे विश्वास और निर्भीकता की सीख मिली।
- मुझे पूरा विश्वास है कि आपको आसमान के भी पार, अंतरिक्ष में, भारत की सफलता के बारे में जरूर गर्व हुआ होगा। 
- हमारे देश के 10 चैंपियंस ने इस टूर्नामेंट में मैडल जीते। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने तो एक से ज्यादा खेलों में मैडल जीते।
-  मास्को में वर्ल्ड चिल्ड्रन्स विर्नस गेम्स का आयोजन हुआ। यह एक ऐसा अनोखा स्पोर्ट टूर्नामेंट है, जिसमें यंग कैंसर सर्वाइवर ही हिस्सा लेते हैं। 
- कैंसर की बीमारी को हराने वाले बच्चों का जिक्र किया और कहा कि बच्चों की उपलब्धियां उत्साह से भर देती हैं। मोदी ने कैंसर से जीतने वाले बच्चों को जिदगी की जंग का चैंपियन बताया।
- त्योहारों का समय आ गया है, जिसमें कई मेले लगते हैं, क्यों न इनका इस्तेमाल जल संरक्षण के लिए किया जाए। मेघालय पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपनी जल नीति बनाई है।
- प्रधानमंत्री ने कहा- मोदी ऐप पर एक बुक कॉर्नर होना चाहिए, जहां सभी लोग अपने विचार रख सकेंगे। जल संरक्षण को लेकर भी कई लोगों ने विचार शेयर किए हैं। देशभर में अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसे लेकर मन को संतोष हो रहा है।
- पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने अनेक प्रकार पुस्तकों के बारे में जानकारी भेजी है। कुछ लोगों ने दूसरी पुस्तकों के बारे में बात करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अब मुझे अधिक पुस्तकें पढ़ने का समय नहीं मिल पा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह बोले, ऑपरेशन सिंदूर से साबित हुआ भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित

बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा कोविड-19 से संक्रमित

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा 50 करोड़ की राशि भ्रष्टाचार की बलि न चढ़ जाए

घूमते हुए सावधानी से लें फोटो और वीडियो वर्ना ज्योति मल्होत्रा की तरह आप भी जा सकते हैं जेल!

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति के अकाउंट में कितनी है संपत्ति?

अगला लेख