bypoll election results live : TMC ने बंगाल में 3 सीटें जीतीं, अमरवाड़ा में भाजपा आगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (14:04 IST)
live updates : 7 राज्यों की 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी। बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 3 सीटों पर जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा में भाजपा ने बढ़त बना ली है। पल पल की जानकारी...


02:23 PM, 13th Jul
-उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस की जीत।
-हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार के.एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हरा दिया। 
-पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।

02:03 PM, 13th Jul
-तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट और बगदा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। 
-मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश शाह आगे।
-उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटौला जीत की ओर, मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को बढ़त।

12:04 PM, 13th Jul
-हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं।
-हिमाचल की हमीरपुर सीट  भाजपा के आशीष शर्मा ने जीती। 
-बिहार के रुपौली में निर्दलीय शंकर सिंह आगे। बीमा भारती तीसरे नंबर पर।
-अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरेन शाह ने भाजपा के कमलेश शाह पर बनाई बढ़त।


11:19 AM, 13th Jul
-जालंधर वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीते।
-हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ और देहरा सीट पर कांग्रेस आगे, हमीरपुर में भाजपा को बढ़त।

10:09 AM, 13th Jul
-देधला सीट पर कमलेश ठाकुर ने बनाई बढ़त। हिमाचल प्रदेश की सभी 3 सीटों पर कांग्रेस आगे।
-बंगाल की चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
-उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त।
-बिहार की रुपौली सीट पर जदयू आगे।

09:33 AM, 13th Jul
-मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा आगे।
-उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
-हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर में कांग्रेस आगे।
-पंजाब की जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार को बढ़त।
-बंगाल में सभी 4 विधानसभा सीटों (मानिकतला, बगदाह, रानाघाट दक्षिण और रायगंज) पर टीएमसी आगे।

09:20 AM, 13th Jul
हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह शुरुआती रुझानों के अनुसार आगे चल रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पीछे।
<

Bye Election to Assembly Constituencies: The counting of votes for the 13 Assembly seats spread across 7 states is underway. pic.twitter.com/rzl8SMl4OU

— ANI (@ANI) July 13, 2024 >-हिमाचल की देहरा सीट सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्‍ठा दांव पर। पत्नी कमलेश ठाकुर लड़ रही हैं चुनाव।
 

07:36 AM, 13th Jul
-पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की ​​रूपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में 10 जुलाई को हुआ था मतदान।
-10 जुलाई को हुआ 13 विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान। काउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

...तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्‍यों कहा ऐसा

UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दी ये बड़ी नसीहत

क्‍या भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दिया यह जवाब

Rape, Gang Rape और Murder, पिछले 8 दिनों में 5 बहन-बेटियों के साथ हैवानियत, ये कैसा रक्षाबंधन?

छात्राओं ने PM मोदी को बांधी खास राखी, क्या है मोदी की मां से राखी का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

1 कनेक्शन से चलाएं 2 टीवी, 800+ चैनल्स और 13 OTT Apps, Jio TV Plus 2 in 1 Offer में क्या है खास

उद्धव क्यों याद आए राजीव गांधी और बाल ठाकरे?

8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Good News: देश के जलाशयों का भंडारण स्तर 10 साल के औसत से 14 प्रतिशत अधिक

अगला लेख