फेक वीडियो मामले में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, भाजपा आरक्षण के पक्ष में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (10:45 IST)
Live updates : गुवाहाटी में वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेक वीडियो मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा SC, ST और OBC आरक्षण के पक्ष में है। पल पल की जानकारी...


10:52 AM, 30th Apr
भाजपा नेता अमित शाह बोले, कांग्रेस ने मेरा फेक वीडियो बनाया। यह वीडियो कांग्रेस की हताशा का प्रतीक। कांग्रेस झूठ फैलाकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्पष्ट रूप से मानती है कि धर्म के आधार पर आरक्षण गैर-संवैधानिक है और जब भी इन राज्यों में हमारे पास अधिकार आएगा, हम धर्म के आधार पर लादे गए आरक्षण को समाप्त करके SC/ST और OBC न्याय दिलाने का काम करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि SC/ST, OBC के आरक्षण पर किसी राजनीतिक दल में अगर डाका डाला है, तो वो कांग्रेस पार्टी ने डाला है। सबसे पहले उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण दिया, जिसके कारण OBC का रिजर्वेशन कटा।
 
उसके बाद कर्नाटक में उन्होंने रातों-रात बिना किसी सर्वे, पिछड़ापन तय किए बगैर सारे मुसलमानों को OBC कैटेगरी में डालकर उनके लिए 4% का कोटा रिजर्व कर दिया, इससे भी पिछड़ा वर्ग का रिजर्वेशन कटा है।

10:51 AM, 30th Apr
अमेठी से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार। बुधवार को होगा इस हाई प्रोफाइल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को नाम का फैसला। मीडिया खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी रायबरेली से नहीं लड़ना चाहती है चुनाव।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

हरदा में क्षत्रिय हॉस्टल में पुलिस के लाठीचार्ज मामले ने पकड़ा तूल, सीएम ने तलब की पूरी रिपोर्ट

Monsoon Session : 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

स्पेन के मैड्रिड में इंवेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम में निवेशकों से बोले CM, MP में आपको मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

अगला लेख