Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live Updates : मुंबई में मानसून : भारी बारिश के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित

हमें फॉलो करें Live Updates : मुंबई में मानसून : भारी बारिश के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित
, बुधवार, 9 जून 2021 (10:18 IST)
मुंबई। मुंबई में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मानसून पहुंच गया। सुबह से यहां बारिश हो रही है। पल-पल जानकारी...


12:46 PM, 9th Jun
webdunia
-अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से पड़ोसी ठाणे और नवी मुंबई में वाशी तक जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को, रेलवे की कुछ पटरियों के जल भराव की वजह से पानी में डूब जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

11:16 AM, 9th Jun
-मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
-बुधवार को 11.45 बजे हाईटाइड की चेतावनी।
-तेज बारिश होने की वजह से मौसम विभाग ने जर्जर इमारतों को खाली करने को कहा है, जिससे अनहोनी से बचा जा सके।
 

10:25 AM, 9th Jun
-भारी बारिश की वजह से मुंबई में रेलवे ट्रेक पर भरा पानी। 
-लोकल ट्रेनों के सफर पर पड़ा असर। 

10:23 AM, 9th Jun
-भारत में कोविड-19 के 92,596 नए मामले आए और 2,219 लोगों ने संक्रमण के कारण जान गंवायी।
-इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,90,89,069 हुई और मृतकों की संख्या 3,53,528 पर पहुंची।
-भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 12,31,415 हुई।

10:22 AM, 9th Jun
-मुंबई पहुंचा मानसून, भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भ्रष्टाचार के आरोप में द. अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री विशेष छुट्टी पर भेजे गए