आडवाणी के ब्लॉग पर पीएम मोदी का ट्‍वीट, बताया BJP का सही अर्थ

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (20:53 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी संस्थापकों में से लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्‍वीट किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि आडवाणीजी पर मुझे गर्व है। आडवाणीजी ने जैसे पार्टी को मजबूत किया, उस पर मुझे गर्व है।
 
ALSO READ: आडवाणी का दर्द उमड़ा, हमने विरोधियों को देशद्रोही नहीं माना


मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने पर गौरवान्वित हूं और एलके आडवाणीजी जैसे महान लोगों पर गर्व है जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाया। 

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को कभी ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं माना है। 
 
सरकार का विरोध करने वाले राजनीतिक स्वरों को ‘राष्ट्र विरोधी’ करार देने के चलन को लेकर छिड़ी बहस के बीच भाजपा के इस वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी काफी महत्व रखती है। 
 
‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट (राष्ट्र प्रथम, फिर पार्टी, स्वयं अंत में)’ शीर्षक से अपने ब्लॉग में आडवाणी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान है। अपनी स्थापना के समय से ही भाजपा ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को कभी ‘दुश्मन’ नहीं माना बल्कि प्रतिद्वन्द्वी ही माना। 
 
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से राष्ट्रवाद की हमारी धारणा में हमने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं माना। पार्टी (भाजपा) व्यक्तिगत एवं राजनीतिक स्तर पर प्रत्येक नागरिक की पसंद की स्वतंत्रता को प्रतिबद्ध रही है।

उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय आडवाणी गांधीनगर लोकसभा सीट से 6 बार सांसद रह चुके हैं। इस बार 75 पार के नेताओं को टिकट नहीं दिए जाने के नियम के चलते आडवाणी भी टिकट की दौड़ से बाहर हो गए और गांधीनगर से अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

बिहार भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात CRPF जवान मिला मृत, स्वयं को गोली मारे जाने का अंदेशा

LIVE: संभल की जामा मस्जिद मामले में सुनवाई टली

बाड़मेर में पारा 46 डिग्री के करीब, मप्र का होशंगाबाद भी झुलसा

Gold Rate : 200 रुपए सस्ता हुआ सोना, महंगी हुई चांदी

UP के Fatehpur में वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी पर आई, 3 लोगों की मौत

अगला लेख