कर्ज माफी पर यह क्या बोल गए वेंकैया नायडू, मच गया बवाल...

Webdunia
शुक्रवार, 23 जून 2017 (10:45 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कृषि कर्ज माफी की मांग करना फैशन बन गया है। बयान पर बवाल मच गया और बाद में उन्हें इस पर सफाई भी देनी पड़ी। 
 
मुंबई में गुरुवार सुबह एक कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि कर्ज छूट की मांग करना इन दिनों फैशन बन गया है। लेकिन कर्ज माफी अंतिम समाधान नहीं है और इस पर कठिन हालात में सोचा जाना चाहिए।
 
विभिन्न विपक्षी दलों ने उनकी आलोचना की जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह कर्ज माफी को लेकर एक दूसरे को कहने को लेकर होड़ कर रहे राजनीतिक दलों के फैशन का हवाला दे रहे थे।
 
नायडू ने संवाददाताओं से कहा, 'आज कर्ज छूट के लिए कहना राजनीतिक दलों का फैशन बन गया है। जब आज मैं मुंबई में बात कर रहा था, मैंने कर्ज माफी के लिए एक दूसरे को कहने को लेकर होड़ कर रहे राजनीतिक दलों के रूख का हवाला दिया था। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और माकपा, भाकपा और समाजवादी पार्टी ने उनके बयान की आलोचना की।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम कड़े से कड़े शब्दों में बयान की निंदा करते हैं। किसानों की बदहाली ऐसी है कि वे हर दिन खुदकुशी करने के कगार पर हैं और ऐसे वरिष्ठ नेता इसे फैशन बता रहे हैं, यह भाजपा के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कभी उम्मीद नहीं थी की भाजपा किसानों की खुदकुशी को लेकर इस तरह का मजाक करेगी।
 
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बयान अमीरों को लेकर उनके पक्षपात को उजागर करता है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पूछा कि क्या सरकार अब किसानों की हत्या को फैशनेबल करार देगी।
 
येचुरी ने ट्वीट किया, 'क्या यह सरकार अब किसानों की आत्महत्या को फैशनेबल भी कहेगी? हमें अपने किसानों की कर्ज माफी से ज्यादा काम करने की जरूरत है ना कि उनका मजाक बनाया जाए।
 
केजरीवाल ने कहा, 'जब आप अमीरों का कर्ज माफ करते हैं तो आपको फैशन नजर नहीं आता। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने पर आप इसे फैशन के तौर पर देखते हैं।
 
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने बयान को असंवेदनशील बताया। सपा प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने बयान को इस देश के लोगों के साथ मजाक करार दिया। शिवसेना ने नायडू के बयान को अपमानजनक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर राउते ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, 'क्या नायडू बयान देने से पहले फैशन शो में गए थे? किसान देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें अपने उत्पादों की कीमत नहीं मिल रही है। आप उन्हें उनका मेहनताना नहीं दे रहे और यही कारण है कि वे कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नायडू जैसे वरिष्ठ नेता ने इस तरह की टिप्पणी की है।
 
उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कृषि कर्ज माफी की घोषणा कर सकारात्मक कदम उठाया है। लेकिन वैकेंया नायडू ने अपने बयान से इस पहल का अपमान किया है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख