सीमा पर हालात बिगड़े, चार और की मौत

सुरेश एस डुग्गर
श्रीनगर। जम्मू फ्रंटियर तथा जम्मू संभाग के एलओसी से सटे सेक्टरों में हालात और बिगड़ गए हैं क्योंकि पाक सेना बीसियों सेक्टरों में भीषण गोलाबारी कर रही है। पाक सेना की गोलाबारी में शनिवार को भी दो जवान शहीद हो गए तथा दो नागरिकों की मौत हो गई।
 
 
पिछले चार दिनों में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। पाक सेना की गोलाबारी में बीसियों पशु भी मारे गए हैं। दर्जनों मकान ध्वस्त हो चुके हैं। हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। हालांकि जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाक सेना को जबरदस्त क्षति पहुंचाने का दावा किया है। इसके मुताबिक पाक सेना की कई चौकियां और बंकर ध्वस्त किए जा चुके हैं और कम से कम 20 पाक सैनिक मारे जा चुके हैं।
 
 
जम्मू संभाग में इंटरनेशनल बार्डर से लेकर एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी है। करीब 28 सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलाबारी से युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान ने 50 से ज्यादा चौकियों और 100 से अधिक गांवों पर जमकर मोर्टार दागे।
 
पाकिस्तान कई चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इसमें आज दो नागरिकों और दो जवानों की की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। इसे मिलाकर अब तक पांच जवानों सहित 10 की मौत हो चुकी है। पैंतीस के करीब लोग घायल हो गए हैं। वहीं अखनूर सेक्टर में भी सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन जारी है। गोलाबारी में कई जानवर भी मारे गए हैं। 
 
पाकिस्तान ने पूरी रात गोलाबारी जारी रखी है। शनिवार की सुबह अरनिया सेक्टर में कुछ देर के लिए गोलाबारी जरूर थमी लेकिन जैसे ही कुछ लोगों ने गांवों का रुख किया। फिर से गोलाबारी शुरू हो गई। वहीं रामगढ़ सेक्टर में दो लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कपूरपुर में पंद्रह साल के किशोर गाराराम की मौत हो गई। इसी जगह पर दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इसी सेक्टर में दोपहर करीब बार बजे गारसिंह पुत्र खुशविंद्र सिंह की भी गोलाबारी में मौत हो गई। 
 
शनिवार को हुए शहीदों की पहचान सीमा सुरक्षाबल की 173वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल जगपालसिंह निवासी सलामपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश तथा सेना की छह मद्रास रेजिमेंट के लांस नायक (34) सैम अब्राहम निवासी केरल के रूप में हुई है। वहीं आरएसपुरा में गोलाबारी में शुक्रवार को मारे गए लोगों की पहचान सई खुर्द की 50 वर्षीय बचनो देवी पत्नी जीत राज व कोरोटाना के 20 वर्षीय साहिल चौधरी के रूप में हुई है।
 
 
इसमें पांच अन्य लोग घायल भी हो गए। पांचों घायल सुचेतगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं अखनूर सेक्टर के कानाचक्क में एसएसबी का एक जवान लालू राम पुत्र सियाराम निवासी उत्तर प्रदेश घायल हो गया। कानाचक में ही 35 वर्षीय बिल्लु पुत्र मनसा और राधाकृष्ण पुत्र बंसीदास भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
अखनूर सेक्टर के परगवाल, गड़खाल व अन्य क्षेत्रों को सुरक्षा के लिहाज से सील किया गया है। गोलाबारी को देखते हुए किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन जारी है। अरनिया, सई खुर्द, पिंडी चाढ़का, त्रेवा, चक्क गोरिया, चंगिया, चानना, जबोबाल, चक्क जंदराल, कोटली काजिया सहित कई गांवों से हजारों लोगों ने पलायन कर दिया है। 
 
सीमा पार भी भारी नुकसान की सूचना है। सीमांत क्षेत्रों में हालात को देखते हुए 25 से ज्यादा गांव खाली हो गए हैं। ग्रामीण अपने परिवारों सहित राहत शिविरों व अपने रिश्तेदारों के घर आ गए हैं। प्रशासन ने सीमांत क्षेत्रों में स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख