लोकसभा ने दी उड़ी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (17:00 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में 18 सितंबर को कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद 19 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षण मौन रखा।
आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि 18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उड़ी में किए गए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में 19 सैनिक शहीद हो गए थे।
 
उन्होंने कहा कि विगत में विभिन्न दुर्घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु हुई और कई घायल हो गए जिनमें हाल ही में बिहार में छठ महोत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 50 लोगों के मरने की दुर्घटना शामिल है।
 
अध्यक्ष ने कहा कि हम हैती में 4 अक्टूबर 2016 को मैथ्यू समुद्री तूफान से हुए विनाश से अत्यधिक दुखी हैं जिसके परिणामस्वरूप जानमाल की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा, यह सभा हैती के मिलनसार लोगों तथा उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है जिनकी मृत्यु इस प्राकृतिक आपदा में हुई है। 
 
सुमित्रा महाजन ने कहा, यह सभा अमानवीय आतंकवादी हमले और त्रासदीपूर्ण दुर्घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त करती है जिसके कारण शोक संतप्त परिवारों को काफी कष्ट और पीड़ा पहुंची है और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा MLC ने बताया, 2022 में क्यों हुआ था शिवसेना का विभाजन?

हेमंत खंडेलवाल के भाजपा अध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव ने कहीं मन की बात !

विमान में बैठा था 2 फुट लंबा सांप, यात्रियों में हड़कंप

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

अगला लेख