live : 5 बजे तक 57% से ज्यादा वोटिंग, बंगाल में बंपर, UP में सबसे कम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 मई 2024 (15:41 IST)
loksabha election 6th phase voting updates : लोकसभा चुनाव में छठें चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। पल पल की जानकारी...


05:43 PM, 25th May

छठे चरण में 3 बजे तक 57.70 फीसदी मतदान
  • उत्तर प्रदेश 52.02%
  • बिहार 52.24%
  • पश्चिम बंगाल 77.99 %
  • दिल्ली 53.82%
  • हरियाणा 55.93%
  • ओडिशा 59.60%
  • झारखंड 61.41%
 
सत्ता से बाहर होगी भाजपा : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को दावा किया कि अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुआ तो भाजपा और उनके सहयोगी सत्ता से बाहर हो जाएंगे। मायावती ने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार जावेद सिमनानी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि जैसे लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण देश और राज्यों में सत्ता से बाहर हो गई, उसी तरह भाजपा भी सत्ता से बाहर हो जाएगी। 

03:40 PM, 25th May
छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.20 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 
 
पश्चिम बंगाल- 70.19%
बिहार- 45.21%
हरियाणा- 46.26%
जम्मू और कश्मीर- 44.41%
झारखंड- 54.34
दिल्ली- 44.58
ओडिशा- 48.44%
उत्तर प्रदेश- 43.95%

01:53 PM, 25th May
छठे चरण में दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान....
  • उत्तर प्रदेश 37.23
  • बिहार 36.48
  • पश्चिम बंगाल 54.80 
  • दिल्ली 34.37
  • ओडिशा 35.69
  • झारखंड 42.54
  • अनंतनाग-राजौरी 35.24 

12:20 PM, 25th May
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने भी किया मतदान।
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया। 
 

11:41 AM, 25th May
-8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से चल रहा है मतदान, सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी वोटिंग
-पश्चिम बंगाल में 36.88 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 27.06 फीसदी, हरियाणा में 22.09 फीसदी, बिहार में 23.67 फीसदी, दिल्ली में 21.69 फीसदी, ओडिशा में 21.30 फीसदी, झारखंड में 27.80 फीसदी और जम्मू कश्मीर में 23.11 फीसदी मतदान।
-लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मतदान की अपील।
<

मेरे पिता, पत्नी, बच्चे और मैंने मतदान किया है।

मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मतदान किया है।

मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वो भी भारी संख्या में आकर तानाशाही, महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ Vote ज़रूर डालें।

CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/KVx8J6vlgY

— AAP (@AamAadmiParty) May 25, 2024 >-रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोट डाला। 
-पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना मतदान किया।
-कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।


09:45 AM, 25th May
-58 सीटों पर 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान।
-पश्चिम बंगाल में 16.54 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 12.33 फीसदी, हरियाणा में 8.31 फीसदी, बिहार में 9.66 फीसदी, दिल्ली में 8.94 फीसदी, ओडिशा में 7.45 फीसदी, झारखंड में 11.74 फीसदी और जम्मू कश्मीर में 8.99 फीसदी मतदान।
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया मतदान।

09:07 AM, 25th May
-राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान। 
-उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अपनी पत्नी संग वोट डाला।
-भुवनेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी ने अपना मतदान किया।
-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
-दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने वोट डाला।

09:00 AM, 25th May
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी का दावा, हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम LG ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके INDIA गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।
 
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'कल रात से जगह-जगह PDP के कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के थाने में बंद किया जा रहा है। इसमें डीजी, एलजी और सभी अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को थाने में बंद कर दिया है। जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि मशीनों(EVM) से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है।

08:25 AM, 25th May
-दिल्ली की सभी 7 सीटों पर दिख रहा है वोटिंग का उत्साह।
-दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा ने किया मतदान।
-पूर्व भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वोट डाला।
-दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान।

07:49 AM, 25th May
-केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, हमने अभी वोट किया है। हम चाहते हैं कि भारी संख्या में आज मतदान हो क्योंकि यह देश के लिए एक बहुत बड़े निर्णय का समय है।
<

#WATCH | EAM Dr S Jaishankar shows his inked finger after casting his vote for the sixth phase of #LokSabhaElections2024

EAM Dr S Jaishankar says "We have just cast our vote and I was the first male voter in this booth. We want people to come out and cast their votes as this is… pic.twitter.com/daKveYTjUs

— ANI (@ANI) May 25, 2024 >-दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
-चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने भी किया मतदान।
-लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकतांत्रिक हक का आज उपयोग करें और विकसित भारत के लिए वोट करें, सशक्त राष्ट्र के लिए वोट करें।

07:28 AM, 25th May
-नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने डाला वोट।
<

#WATCH | BJP Lok Sabha candidate from New Delhi, Bansuri Swaraj casts her vote for the sixth phase of #LokSabhaElections2024 , at a polling station in Delhi.

AAP has fielded Somnath Bharti from the New Delhi Lok Sabha seat. pic.twitter.com/hCM2o3wqjx

— ANI (@ANI) May 25, 2024 >-ईस्ट दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने भी किया मतदान।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डाला वोट।
-केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।
-बसपा प्रमुख मायावती ने की अच्छी सरकार के लिए वोट डालने की अपील।

07:24 AM, 25th May
-राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर हो रहा है मतदान। ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान जारी।
-छठे चरण में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, मेनका गांधी, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कन्हैया कुमार, नवीन जिंदल, राव इंद्रजीत सिंह और अभिजीत गंगोपाध्याय की प्रतिष्ठा दांव पर। 
-इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मेरे बुरे वक्त में आपने मुझे बेपनाह प्यार दिया, राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी इमोशनल चिट्ठी

बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC-NET पेपर धांधली की जांच के लिए पहुंची थी

जमानत पर रोक के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया है स्टे

Indore : 2 ट्रेनों में टुकड़े-टुकड़े मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Ayodhya : क्या हल्की बारिश में ढह गई अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार? आखिर क्या है सच

पाक की साजिश में शामिल चीन, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों में पहुंचे चीनी अल्ट्रा सेट

MPPSC परीक्षा पेपर लीक की खबर फर्जी, दर्ज हुई FIR

अरुणाचल प्रदेश और असम में बारिश का कहर, अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग

मेरे बुरे वक्त में आपने मुझे बेपनाह प्यार दिया, राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी इमोशनल चिट्ठी

नीट यूजी धांधली मामला : IMA ने CBI जांच का किया स्वागत, PM मोदी और मंत्रियों के प्रति जताया आभार

अगला लेख