लोकसभा 2019 चुनाव में भाजपा लेगी हिंदुत्व का सहारा, योगी-अमित शाह ने चला 'कुंभ कार्ड'

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (14:33 IST)
-विशेष संवाददाता
उत्तर प्रदेश हमेशा से ही भारतीय राजनीति का एपीसेंटर माना गया है। लगातार निशाने पर आ रही भाजपा ने लोकसभा चुनावों में अपनी स्थिति बरकरार रखने के लिए एक बार फिर से हिंदुत्व का पुराना दांव चलने की तैयारी कर ली है। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और योगी आदित्यनाथ अब भाजपा को चुनावों के पहले आने वाले कुंभ के जरिए हिंदुत्व के मुद्दे पर फायदा दिलाने के लिए तत्पर हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि संपूर्ण उत्तर भारत में हिंदुत्व आधारित राजनीति का संकेत दिया है। 
 
हालांकि अमित शाह का प्रयाग दौरा पूरी तरह से धार्मिक रहा और उन्होंने पूरा समय संतों के सानिध्य में मंदिरों में पूजन-अर्चन कर बिताया। जूना अखाड़ा के मौजगिरी आश्रम में योग सिद्धि ध्यान केंद्र का शिलान्यास करने से लेकर अमित शाह ने लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद कुंभ मेले के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने के लिए पूजा अर्चना की।  
 
इस दौरान शाह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संतों ने उनके सामने गोहत्या पर पाबंदी, गंगा व यमुना की निर्मलता, राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। जिस पर अमित शाह ने सहमति देते हुए सभी मुद्दों पर भाजपा द्वारा समर्थन की बात कही। बैठक के दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज और महासचिव हरि गिरि महाराज भी मौजूद थे। दूसरी ओर इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। 
 
प्रयाग कुंभ भाजपा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ चुनाव से ठीक पहले फरवरी 2019 में शुरू होगा। अत: भाजपा दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन का राजनीतिक फायदा उठाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। कुंभ के कारण साधु-संत भी एक ही स्थान पर मिल जाएंगे। इससे भाजपा को जनसमर्थन जुटाने में भी आसानी होगी। 
 
बताया जा रहा है कि इसी के चलते उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देशभर के श्रद्धालुओं को कुंभ में आने का न्योता भेजने की तैयारी कर ली है। जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों के पहले हिंदुत्व की लहर का फायदा भाजपा को मिल सकता है। गौरतलब है कि योगी यूपी के मुख्‍यमंत्री के साथ ही नाथ संप्रदाय के प्रमुख मठ गोरख मठ के मुखिया भी हैं। अत: नाथ संप्रदाय के सभी संत-महंत और आमजन उनका बहुत सम्मान करते हैं। 
(इलेक्शन डेस्क) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख