सपा सांसद ने उछाले कागज, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी...

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (14:32 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल के दौरान सभा पटल की ओर कागज फाड़कर उछालने वाले सपा सांसद अक्षय यादव को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि इस तरह का आचरण सदन के नियमों एवं स्थापित मानकों का उल्लंघन है।
 
अध्यक्ष ने इस मामले में अपनी व्यवस्था में कहा कि गुरुवार को जब प्रश्नकाल चल रहा था तब सांसद अक्षय यादव ने कुछ कागज फाड़कर स्पीकर की पोडियम और सदन के पटल की ओर उछाल दिए।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा के कामकाज की प्रक्रिया और आचार के नियम 349 (21) में यह कहा गया है कि जब सदन की कार्यवाही चल रही हो, तब कोई भी सदस्य विरोधस्वरूप सदन में कागजात नहीं फाड़ सकता है।
 
सुमित्रा महाजन ने कहा कि अक्षय यादव का आचरण सदन के नियमों और चलन के तहत स्थापित मानकों और आचार का उल्लंघन है। सदस्य का यह आचरण उपयुक्त नहीं है और सदन की प्रतिष्ठता और मर्यादा के अनुरूप भी नहीं है।
 
अध्यक्ष ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि और इसलिए मैं अक्षय यादव के आचरण पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे अव्यवस्थापूर्ण कार्य नहीं करने की चेतावनी देती हूं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख