Publish Date: Fri, 19 Nov 2021 (23:39 IST)
Updated Date: Sat, 20 Nov 2021 (08:07 IST)
साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। यह साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण था। माना जा रहा है यह 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था। इस अनोखे चंद्र ग्रहण की दुनियाभर से तस्वीरें शेयर की गईं। आप भी डालिए एक नजर...
खबरों के अनुसार, ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के बहुत कम हिस्सों में ही दिखाई दिया। चंद्र ग्रहण दोपहर 12:48 से प्रारंभ हुआ था और सायंकाल 4:17 पर समाप्त हो गया। चंद्र ग्रहण की मुख्य अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकंड रही।
19 नवंबर 2021 के बाद अब इस तरह का चंद्र ग्रहण 8 फरवरी 2669 में लगेगा। इसके बाद अगले महीने ही साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। जिस कारण से इसका भी सूतक काल मान्य नहीं रहेगा।
गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण में चांद का कुछ हिस्सा मटमैला हो जाता है, दरअसल इसमें मात्र पृथ्वी की हल्की सी छाया पड़ती है, जिस कारण चांद हल्का सा धूमिल सा दिखाई पड़ता है। ज्योतिष में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है।