राजनाथ बोले, भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (15:01 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भगवान राम भारत की पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्तिभर नहीं हैं। सिंह ने कहा कि सरकार अस्पताल बनाएगी, स्कूल बनाएगी, उद्योग लगाएगी और साथ में मंदिर भी बनाएगी। वे यहां आयोजित एक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
 
राम नवमी के अवसर पर उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण की बात आई तो कई लोगों ने इस बारे में अपनी राय देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों की राय थी कि उस जगह अस्पताल बनाया जाए, तो कुछ ने कहा कि एक स्कूल बनाया जा सकता है। कुछ ने तो यह तक सुझाया कि कोई उद्योग लगाया जा सकता है। ये वे लोग थे जिन्होंने भगवान राम को कभी समझा ही नहीं और उन्हें मन से कभी आत्मसात नहीं किया।
 
रक्षामंत्री ने कहा कि भगवान राम केवल पत्थर, लकड़ी या मिट्टी की मूर्ति नहीं हैं, वे हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। भगवान राम हमारी और हमारे देश की पहचान हैं। सिंह ने कहा कि हम अस्पताल, स्कूल बनाएंगे, उद्योग लगाएंगे और हम मंदिर भी बनाएंगे।
 
उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि केंद्र के प्रयासों के कारण ही पूर्वोत्तर आज दिल्ली और लोगों के दिल के करीब आ गया है। सिंह ने कहा कि आज उत्तर-पूर्व में अभूतपूर्व शांति है जिसकी वजह से क्षेत्र के अनेक हिस्सों से 'सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम' (अफस्पा) हटा दिया गया है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' केवल नारा नहीं बल्कि जन आंदोलन बन गया है।
 
सिंह ने कहा कि मैं रक्षामंत्री के रूप में कह सकता हूं कि आज महिलाएं सशस्त्र बलों में शामिल होकर उसे और मजबूती प्रदान कर रही हैं। वे लड़ाकू पायलट के रूप में लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। हाल में मैंने तोपखानों में महिलाओं को शामिल करने को मंजूरी दी। सशस्त्र बलों में महिलाओं के शामिल होने के साथ हम मिलकर महिला सशक्तीकरण और सशस्त्र बलों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग : लोकतंत्र पर सवाल, और 'एटम बम' की चेतावनी

बगैर हेलमेट नहीं दिया पेट्रोल, तीली जलाकर पेट्रोल पंप पर फेंकी, वायरल हुआ वीडियो

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

LIVE: कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

Weather Update : हिमाचल के ऊना में बाढ़, दिल्ली में रातभर बरसा पानी, आज राजस्थान में कैसा है मौसम?

अगला लेख