16 साल छोटी गुरप्रीत से की भगवंत मान ने शादी, भारत के 7 ऐसे राजनेता जिनकी लव मैरिज की आज भी होती है चर्चा

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (13:10 IST)
Photo - social media
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरूवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे। पहली पत्नी से तलाक हो जाने के बाद 48 साल की उम्र में मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार गुरप्रीत कौर भगवंत मान की बहन की अच्छी दोस्त रही हैं। भारत में ऐसे ही कई नेता हुए जिनकी लव मैरिज चर्चाओं में रही और वे आगे चलकर मुख्यमंत्री बने। आइए विस्तार से जानते है भारत के उन 7 चीफ मिनिस्टरों के बारे में, जिन्होंने अपने प्रेम विवाह के चलते खूब सुर्खियां बटोरी ....
 
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की चर्चित लव स्टोरी:
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और पूर्व में चीफ मिनिस्टर रह चुके देवेंद्र फडणवीस ने 2005 में अमृता फडणवीस से प्रेम विवाह किया। अमृता एक बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें संगीत में भी रूचि है। अमृता के बारे में एक इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अमृता फिल्म अभिनेत्री काजोल की तरह दिखती हैं। देवेंद्र ने उन्हें पहली बार देखकर ही शादी का मन बना लिया था। 
 
असम में मुख्यमंत्री ने निभाया था वादा:
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और रिनिकी भुइयां ने भी लव मैरिज की थी। रिनिकी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट नामक मीडिया हाउस की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इन दोनों के विवाह के पहले की एक बात बहुत प्रचलित है। 22 साल की उम्र जब रिनिकी ने हिमंत से पुछा था कि जब उनके परिवारवाले हिमंत के बारे में पूछेंगे तो वे क्या जवाब देंगी। इस पर हिमंत बिस्वा ने जवाब दिया था कि उनसे कह देना कि मैं एक दिन सीएम बनूंगा। 
 
उमर अब्दुल्ला की दिलचस्प लव स्टोरी:
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पायल नाथ से 1994 में लव मैरिज की थी। इन दोनों ने एक दूसरे को पहली बार दिल्ली के ओबेरॉय होटल में देखा था, जहां कुछ ही दिनों में दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। हालांकि, शादी के 17 साल बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन, मजहब के दायरे से बाहर जाकर एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की बेटी से शादी करने के कारण उमर अब्दुल्ला कई बार चर्चाओं में रहे। 
 
भारतीय राजनीत की सबसे फेमस लव-स्टोरी:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी के बारे में किसने नहीं सुना होगा। इन दोनों की कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। डिंपल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अखिलेश से मिलने के कई दिनों बाद तक उन्हें ये मालूम नहीं हुआ था कि वे उत्तर प्रदेश के जाने-माने राजनेता मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 और डिंपल 17 बरस की थी। 
 
दिग्विजय सिंह अपने विवाह के चलते कई विवादों में घिरे रहे:
अपनी पहली पत्नी की कैंसर के कारण 2013 में मृत्यु हो जाने के दो साल बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता सिंह से दूसरी शादी की। पहली पत्नी की मौत के करीब एक साल बाद ही अमृता के साथ खींची गई एक फोटो के वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह कई महीनों तक विवादों में घिरे रहे। लेकिन, उन्होंने अंततः अमृता से 2015 में प्रेम विवाह किया। 
 
फारूक अब्दुल्ला को लंदन में मिली मौली:
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की पत्नी का नाम मौली है। इन दोनों की मुलाकात पहली बार लंदन में हुई थी। मौली ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं और शादी के पहले वे लंदन के एक हॉस्पिटल में नर्स थी। फारूक अब्दुल्ला से उनका विवाह 1967 में हुआ था। 
 
मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी:
मुलायम  सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता साधना गुप्ता से दूसरी शादी की थी। मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी ने 1973 में अखिलेश यादव को जन्म दिया, जिसके बाद लंबी बीमारी के चलते 2003 में उनका निधन हो गया। पहली पत्नी के निधन के बाद मुलायम ने अपने से 20 साल छोटी समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता से प्रेम विवाह कर लिया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख