साल के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कहां कितने घटे दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (08:20 IST)
LPG cylinder prices reduced: वर्ष 2025 के पहले दिन राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। हालांकि यह राहत घरेलू गैस सिलेंडरों पर न होकर कॉमर्शियल सिलेंडरों पर दी गई। दिल्ली से मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 14 से 16 रुपए कम किए गए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों पर 1 जनवरी 2025 से 14 से 16 रुपए की कटौती की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1804 रुपए मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 1818.50 रुपए थीं। नई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में एक सिलेंडर के दाम 14.50 रुपए कम हुए हैं। अन्य शहरों में भी कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव हुआ है। 
 
कहां कितने घटे दाम : इसी तरह कोलकाता में कीमतें घटकर 1911 रुपए पर आ गई हैं, जिसके लिए पहले 1927 रुपए देने पड़ रहे थे। अर्थात कोलकाता में एक सिलेंडर पर 16 रुपए की कमी आई है, जबकि  मुंबई में कीमत घटकर 1756 रुपए हो गई है। इसके लिए पहले 1771 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 1966 रुपए चुकाना होंगे। इसके लिए पहले 1980.50 रुपए देने पड़ रहे थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख