Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, गुजरात में राहुल गांधी का ऐलान

हमें फॉलो करें 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, गुजरात में राहुल गांधी का ऐलान
, सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (15:41 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पहले सोमवार को गुजरात में कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही आम नागरिकों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। 
 
किसानों का कर्जा माफ : साबरमती रिवरफ्रंट पर कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गुजरात के किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्जा माफ किया जाएगा।
 
10 लाख लोगों को रोजगार : राज्य में चुनावी घोषणाओं की बौछार करते हुए कांग्रेस नेता ने 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का वादा किया। साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपए की मदद की भी घोषणा की। 
 
विचारधारा की लड़ाई : राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है, बल्कि हमारी लड़ाई विचारधारा से है। सरदार पटेल के मामले में भाजपा को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पटेल ने किसानों के खिलाफ कभी भी एक भी शब्द नहीं कहा, दूसरी ओर भाजपा उनकी सबसे बड़ी मूर्ति तो बनाती है, लेकिन उनके विचारों के विपरीत काम करती है।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए 3 काले कानून लेकर आई। भाजपा ने किसानों के अधिकार छीने, इसके चलते किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। राहुल ने सवाल किया, यदि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो पहले किसान कर्ज माफ करते, किसानों का या उद्योगपतियों का?
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा के तहत 32 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आगरा में खनन माफियाओं की दबंगई, टोल बैरियर तोड़ निकाले ट्रैक्टर