लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिन्हा का निधन

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (15:27 IST)
जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीनिवास के सिन्हा का गुरुवार को सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। सिन्हा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में अंतिम सांस ली।
 
उन्हें एक नवंबर को पैर और पसली की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में जटिलताएं उभरने के बाद उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में लाया गया।
 
उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन बेटियां हैं। उनके पुत्र आईएफएस अधिकारी वाई के सिन्हा हैं, जो अभी श्रीलंका में राजदूत हैं और ब्रिटेन में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार यहां ब्रार स्क्वायर शवदाहगृह में कल दोपहर किया जाएगा।
 
सिन्हा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सिन्हा 1943 में सेना में शामिल हुए। जब पाकिस्तानी कबायलियों ने 1947 में हमला किया तो जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले भारतीय सैनिकों के पहले जत्थे में वह भी शामिल थे। सरकार ने जब उनकी वरिष्ठता नजरअंदाज कर उनकी जगह जनरल एएस वैद्य को भारतीय सेना का प्रमुख नियुक्त किया तो उन्होंने सेना से इस्तीफा दे दिया था। वह नेपाल में भारत के राजदूत और असम के राज्यपाल रह चुके हैं। 
 
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उनके पुत्र एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके निधन पर शोक जताया।
 
मोदी ने एस.के. सिन्हा के निधन पर दुख जताया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर एवं असम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सिन्हा के निधन पर दुख जताया और कहा कि राष्ट्र के लिए की गई उनकी सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, 'जम्मू-कश्मीर और असम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीनिवास के सिन्हा के निधन के बारे में जान कर बहुत दुख हुआ।' उन्होंने कहा, 'कुछ दिनों पहले लेफ्टिनेंट जनरल  सिन्हा से मिलने का अवसर मिला था। देश के लिए उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी।'  (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

अमृतसर में कार और ऑटो रिक्‍शा में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर पुतिन का जवाब- लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

अगला लेख