Publish Date: Wed, 07 Dec 2022 (20:10 IST)
Updated Date: Wed, 07 Dec 2022 (20:24 IST)
शिलांग। मेघालय में 101 एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल के.सी. पंचनाथन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। वह 57 साल के थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने रक्षा अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि 101 एरिया के बेहद खुशमिजाज और ऊर्जावान जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल के.सी. पंचनाथन का कल मंगलवार रात निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। वे अक्सर मेरे पास आते थे और इस बात पर चर्चा होती थी कि पूर्वी कमान, पूर्वोत्तर के लोगों के साथ अपने संबंधों को कैसे मजबूत कर सकता है? सैन्य अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी यहां 101 सैन्य बेस का
सेना के अधिकारियों के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल पंचनाथन को यहां नॉर्थ-ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज ले जाया गया और मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे उनका निधन हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने रक्षा अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कार्यभार संभालने से पहले विभिन्न पदों पर भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके थे।(भाषा)((फोटो सौजन्य : ट्विटर)
Edited by: Ravindra Gupta