मोहर्रम नाइंसाफी पर इंसाफ का प्रतीक : उपराष्ट्रपति

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (14:14 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को यौम-ए-आशुरा के दिन कहा कि मोहर्रम का 10वां दिन नाइंसाफी पर इंसाफ की जीत का प्रतीक है। इस दिन मुस्लिम शोक मनाते हैं। उपराष्ट्रपति ने अंग्रेजी और उर्दू भाषा में ट्वीट किए।
 
नायडू ने ट्वीट किया कि मोहर्रम नाइंसाफी पर इंसाफ और झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। सभी मुसलमान इस दिन शोक मनाते हैं। उन्होंने उर्दू भाषा में किए ट्वीट में कहा कि मोहर्रम हमें पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन इब्न-ए-अली की शहादत की याद दिलाता है। वे कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे।
 
गौरतलब है कि मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का 1ला महीना है। इस महीने के 10वें दिन 680 ईस्वी में इराक के मैदान-ए-कर्बला में इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन को शहीद कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख