वेंकैया नायडू बोले, 'वंदे मातरम्' गायन में परेशानी क्यों...

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (17:36 IST)
शिरडी (महाराष्ट्र)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को आश्चर्य जताया कि किसी को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गाने में परेशानी क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस गीत का मतलब मां का अभिवादन करना है और इस गीत ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों लोगों को प्रेरित किया था।
 
नायडू ने अहमदनगर जिले में मंदिरों के इस नगर में कहा, मां तस्वीर नहीं है, बल्कि हमारी मातृभूमि है। ‘वंदे मातरम्’ में मां को सलाम किया जाता है। इसे लेकर किसी को कोई समस्या क्यों होनी चाहिए।
 
शिरडी साईंबाबा संस्थान द्वारा आयोजित ग्लोबल साईं मंदिर ट्रस्ट सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद नायडू ने कहा, हमारी जाति, पंथ और धर्म के बावजूद हम एक राष्ट्र, एक व्यक्ति और एक देश हैं।
 
उन्होंने यह भी कहा कि 20वीं सदी के संत साईंबाबा के हिन्दू या मुसलमान होने का मुद्दा अनावश्यक है। उपराष्ट्रपति ने कहा, वे एक सार्वभौमिक शिक्षक थे जो हिंदू धर्म और सूफीवाद के महत्वपूर्ण सिद्धांतों का मिश्रण थे।
 
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा और अन्य लोगों के साथ शांति और सद्भाव के साथ रहने की साईंबाबा की शिक्षाओं को सभी लोगों द्वारा अपनाए जाने की जरूरत है, जो उन्हें (साईंबाबा) सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा, मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा है। साईंबाबा इस संस्कृति के एक अवतार थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख