भाजपा-शिवसेना में सीटों पर फंसा पेंच, शिवसेना नेता ने बताया भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर

Webdunia
मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (11:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भी भाजपा और शिवसेना में सीटों को लेकर जारी तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इस बीच शिवसेना नेता संजय निरुपम में दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर बताया है।  
 
संजय राउत ने कहा कि इतना बड़ा महाराष्‍ट्र है, यह जो 288 सीटों का बंटवारा है, भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर है। यदि हम सरकार में बैठने के बजाए विपक्ष में बैठते तो आज तस्वीर कुछ और ही होती। हम सीटों पर जो भी फैसला लेंगे आपको बताएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। महाराष्ट्र में भाजपा चाहती है कि उसके पास 122 सीटें बनी रहें और शिवसेना के पास भी उसकी 63 सीटें रहें। शेष सीटों में से कुछ सीटें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जैसे दलों को देने के बाद बची हुई सीटें आपस में बराबर बांट ली जाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता ने फिर की औरंगजेब से महाराष्‍ट्र सीएम की तुलना

एक कत्ल कई कहानियां, तांत्रिक क्रियाओं का जुनून, पति के साथ मुस्कान की खूनी होली

लोकप्रिय कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा इस साल का ज्ञानपीठ सम्मान

योगी ने उठाया सवाल, अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है तो भारत क्यों नहीं

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट को लेकर खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अगला लेख