Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

महाराष्ट्र के न्याय मंत्री संजय शिरशाट के बेटे सिद्धांत ने लगाई थी होटल की बोली, अब नए सिरे से होगी नीलामी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra Minister Sanjay Shirshat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

छत्रपति संभाजीनगर। , शुक्रवार, 20 जून 2025 (19:47 IST)
Maharashtra Minister Sanjay Shirshat News: छत्रपति संभाजीनगर में एक होटल की नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गई है क्योंकि बोली जीतने वाले सिद्धांत शिरसाट शुक्रवार को शाम चार बजे तक निर्धारित राशि का भुगतान करने में विफल रहे। एक अधिकारी ने बताया कि सिद्धांत महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट के बेटे हैं।
 
वेदांत नगर क्षेत्र में स्थित यह होटल एक प्रमुख संपत्ति है और राज्य सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री के बेटे सिद्धांत शिरसाट द्वारा विजयी बोली लगाए जाने पर शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) सहित विपक्षी दलों ने सत्ता पक्ष पर कड़ा हमला किया था।
 
अब नए सिरे से होगी नीलामी : विपक्षी दलों ने जानना चाहा था कि परियोजना के लिए सिद्धांत शिरसाट कहां से धन लाए हैं। संजय शिरसाट ने बाद में कहा था कि उनका बेटा इस परियोजना से हट रहा है। अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक बोली लगाने वाले (सिद्धांत शिरसाट की कंपनी) द्वारा आज (शुक्रवार) शाम चार बजे तक निर्धारित राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गई। हम नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करेंगे। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मानवता के लिए अमूल्य उपहार है योग