महाराष्‍ट्र में नहीं थमा बवाल, शिवसेना के '53' विधायकों को कारण बताओं नोटिस

Webdunia
रविवार, 10 जुलाई 2022 (15:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद भी सियासी संकट थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शिवसेना के 55 में से 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
 
मीडिया खबरों के अनुसार शिवसेना के 55 में से 53 विधायकों को विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान व्हिप के उल्लंघन के आरोप में अयोग्यता कानून के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
 
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को महाराष्ट्र के मसले पर अहम सुनवाई से पहले विधायकों से नोटिस जारी किए गए हैं। जिन विधायकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें शिंदे कैंप के 39 और उद्धव गुट के 14 विधायक शामिल हैं। विधायकों से 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। 
 
4 जुलाई को सदन में विश्वास मत से पहले एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से मुख्य सचेतक भरत गोगावले ने एक लाइन का व्हिप जारी करके सभी शिवसेना विधायकों से सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए कहा था। ऐसा ही नोटिस सुरेश प्रभु ने भी जारी किया था।

शिंदे गुट ने व्हिप के उल्लंघन के आरोप में बाकी विधायकों पर तो अयोग्यता की कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आदित्य ठाकरे का नाम लिस्ट में नहीं लिखा था। इस वजह से आदित्य ठाकरे को नोटिस नहीं दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में शिवसेना को लेकर जंग तेज हो गई है। दोनों ही बाला साहेब की पार्टी पर दावा जता रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख