Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 169 विधायकों ने किया समर्थन

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 169 विधायकों ने किया समर्थन
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (14:49 IST)
महाराष्ट्र विधानसभा विपक्ष के वॉकआउट के बीच उद्धव ठाकरे सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। सदन में सरकार की ओर से वरिष्ठ सदस्य अशोक चव्हाण की ओर से सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया जिसका  अनुमोदन सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री नवाब मलिक ने किया। इसके बाद 1-1 विधायक ने खड़े होकर विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
 
विधायकों के समर्थन के बाद प्रोटेम स्पीकर ने उद्धव ठाकरे सरकार के विधानसभा में बहुमत हासिल करने का ऐलान किया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 169 विधायकों ने समर्थन किया। सदन में विश्वास मत की कार्यवाही का विपक्षी पार्टी भाजपा ने वॉकआउट किया। 
 
सदन में विश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सवाल उठाया। सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा ने पूरी कार्यवाही को गलत ठहराया। सदन में हंगामे के बाद विपक्षी दल भाजपा ने विश्वास मत के दौरान सदन की कार्यवाही का वॉकआउट किया और जमकर नारेबाजी की।
 
मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ पर भी सवाल उठा दिया।
 
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान अपनी पार्टियों के नेताओं के नाम लिए जाने को भाजपा असंवैधानिक बता रही है। देवेन्द्र फडवीस ने कहा कि सभी नियमों को ताक पर रखकर सरकार ने बहुमत हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विश्वास मत विधानसभा का अध्यक्ष कराता न कि प्रोटेम स्पीकर। सदन की कार्यवाही को असंवैधानिक बताते हुए देवेन्द्र फडनवीस ने इसकी शिकायत राज्यपाल से करने की बात कही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैदराबाद की हैवानियत के बाद महिला पुलिस अफसर की अपील वायरल