महाराष्‍ट्र में संशय बरकरार, सरकार बनेगी या लगेगा राष्‍ट्रपति शासन

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (10:21 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में आज सरकार बनाने का आखिरी दिन है। भाजपा और शिवसेना में मुख्यमंत्री पद पर रजामंदी नहीं बन पा रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आज सरकार का गठन होगा या फिर राज्य में राष्‍ट्रपति शासन लग जाएगा।
 
महाराष्‍ट्र में भाजपा के चुनाव प्रभारी भुपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मुंबई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कल रात भाजपा अध्यक्ष ‍अमित शाह से मुलाकात की थी। वे आज महाराष्‍ट्र कोर कमेटी की बैठक बुला सकते हैं। इसमें सरकार बनाने की संभावनाओं पर विचार होगा।
 
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि संविधान के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। अगर राज्य में राष्‍ट्रपति शासन लगता है तो यह लोकतंत्र का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली के रास्ते महाराष्‍ट्र की सत्ता हथियाना चाहते हैं।
 
राउत ने ट्वीट कर कहा कि 'गीता का संदेश- न दैन्यं न पलायनम् अर्थात कोई दीनता नहीं चाहिए, चुनौतियों से भागना नहीं, बल्कि जूझना जरूरी है।'
 
इस बीच कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक एक साथ है। कोई भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ेगा और सभी कांग्रेस हाई कमान के आदेश का पालन करेंगे। हम राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे, NCP से हमारा गठबंधन है और वो हमारे साथ है। लोगों ने हमें महाराष्‍ट्र को बचाने के लिए वोट दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा और शिवसेना गठबंधन को सरकार चलाने के लिए जनता ने बहुमत दिया तो दोनों ही दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग छिड़ गई।  
 
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

ECI के जवाब पर बोले Rahul Gandhi टालमटोल करने से नहीं बचेंगे, सच बताइए

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को महाकुंभ पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने पर लगाई फटकार

जासूसी मामले में पंजाब के यूट्यूबर की पुलिस हिरासत बढ़ी, ज्योति मल्होत्रा ​​मामले में किया गया था तलब

Trump Vs Musk : एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों में क्यों आ रही खटास, साइकोलॉजिस्ट ने बताया कारण

Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

अगला लेख