कभी नहीं कहा था कि ‘हे राम’ बापू के आखिरी शब्द नहीं थे...

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (22:20 IST)
चेन्नई। महात्मा गांधी के निजी सहायक ने करीब दो दशक पहले यह बयान देकर हलचल मचा थी कि 'हे राम' बापू के आखिरी शब्द नहीं थे। लेकिन आज उन्होंने कहा कि उस समय उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था।


वेंकट कल्याणम 1943 से 1948 तक बापू के निजी सचिव थे। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि गांधीजी ने हे राम नहीं बोला था। मैंने यह कहा था कि मैंने उन्हें हे राम कहते नहीं सुना...हो सकता है कि महात्मा गांधी ने वैसा कहा हो...मैं नहीं जानता।

कल्याणम अब 96 साल के हो गए हैं और वह 30 जनवरी 1948 की उस घटना का गवाह होने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह घटना के बाद शोरगुल के कारण वह कुछ नहीं सुन सके। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी को जब गोली लगी, हर कोई चिल्ला रहा था।

उन्होंने कहा कि मैं उस शोर में कुछ नहीं सुन सका। हो सकता है कि उन्होंने 'हे राम' बोला हो, मैं नहीं जानता। उन्होंने 2006 में कोल्लम में एक संवाददाता सम्मेलन में यह कहकर पूरे देश को चौंका दिया था कि जब नाथूराम गोडसे की गोलियां लगने से महात्मा गांधी गिर गए थे, तब उन्होंने 'हे राम' नहीं बोला था।

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने उस समय कल्याणम के बयान को खारिज कर दिया था। कल्याणम ने कहा कि गोडसे ने गांधीजी की एक बार जान ली लेकिन उनकी बातों का अनुसरण नहीं कर राजनीतिक पार्टियां हर दिन ऐसा कर रही हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने जब सारी संपत्ति बेच ली फिर उसकी नजर वक्फ पर पड़ी : रामगोपाल यादव

इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में 27 लोग मारे गए, 70 से अधिक अन्य घायल

वैश्विक व्यवस्था में हो रही उथल-पुथल, हर क्षेत्र को खुद पर ध्यान देना होगा : जयशंकर

जद (यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया

क्या प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले न्यासों में गैर हिंदुओं को जगह मिलेगी : इम्तियाज जलील

अगला लेख