महुआ की बढ़ीं मुश्किलें, आचार समिति के समक्ष 31 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (16:30 IST)
Mahua Moitra: लोकसभा की आचार समिति (Ethics Committee of Lok Sabha) ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को उनके खिलाफ लगे 'पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने' के आरोपों के संदर्भ में 31 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। समिति की बैठक के बाद गुरुवार को इसके प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद कुमार सोनकर ने यह भी कहा कि वे तृणमूल सांसद के खिलाफ आरोपों की जांच में गृह और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों से सहायता मांगेंगे।
 
सोनकर ने कहा कि मोइत्रा को 31 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। समिति ने गुरुवार को वकील जय अनंत देहाद्रई और भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के बयान दर्ज किए। भाजपा सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को 15 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि मोइत्रा द्वारा लोकसभा में हाल के दिनों तक पूछे गए 61 प्रश्नों में से 50 अडानी समूह पर केंद्रित थे। बिरला ने मामले को आचार समिति को भेज दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: धराली पहुंचे पुष्कर धामी, तबाही का मंजर देख दिए निर्देश

उत्तराखंड की ये जगहें घूमने के लिए अभी सुरक्षित नहीं, ट्रिप प्लान करने से पहले जरूरी है ये जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा वोटर लिस्ट से हटाए 65 लाख वोटर्स का ब्योरा

राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली जमानत, अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

पीएम मोदी ने पहले कर्तव्य भवन का उद्धाटन किया, क्या है इस प्रोजेक्ट में खास?

अगला लेख