Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया- क्या है अडाणी परिवार का सेबी से कनेक्शन?

हमें फॉलो करें TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया- क्या है अडाणी परिवार का सेबी से कनेक्शन?
, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (15:52 IST)
नई दिल्ली। हिंडनबर्ग द्वारा शेयरों में धोखधड़ी संबंधी रिपोर्ट के बाद से अडाणी ग्रुप की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक और अडाणी ग्रुप की संपत्ति तेजी से कम हो रही है तो दूसरी तरफ उसकी साख को भी बड़ा झटका लगा है। विपक्ष इस मामले में लगातार सरकार को घेर रहा है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया कि सेबी और अडाणी परिवार के बीच क्या कनेक्शन है? 
 
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि दिग्गज वकील सिरिल श्रॉफ के लिए सबसे बड़ा सम्मान लेकिन उनकी बेटी की शादी गौतम अडाणी के बेटे से हुई है। श्रॉफ कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड इनसाइडर ट्रेडिंग पर सेबी की समिति से जुड़े हैं। अगर सेबी इंडिया अडाणी के मामले की जांच कर रहा है, तो श्रॉफ को खुद को इससे अलग कर लेना चाहिए। धारणाएं वास्तविकता हैं। 
 
टीएमसी सांसद ने सवाल किया कि NSE अडानी शेयरों की इंडेक्स सदस्यता का पुनर्मूल्यांकन क्यों नहीं कर रहा है? उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों के कारण S&P डाउ जोंस ने अडाणी एंटरप्राइजेज को डॉव जोंस सूचकांक से हटा दिया। NSE India अडानी शेयरों की इंडेक्स सदस्यता का पुनर्मूल्यांकन क्यों नहीं कर रहा है जबकि दूसरे शेयर बाजार ऐसा कर रहे हैं? 
 
उल्लेखनीय है कि महुआ मोइत्रा अडाणी मामले में लगातार ट्वीट कर रही है। उन्होंने अडाणी के FPO के मूल्य पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने सेबी को भी पत्र लिखकर अडाणी मामले की जांच की मांग की थी। वे वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक, ईडी, डीआरआई को भी पत्र लिखकर अडाणी की कंपनियों की जांच की मांग कर चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BBC Documentry : सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब