Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 (20:16 IST)
Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 (20:20 IST)
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राहुल गांधी द्वारा किए वोट चोरी के खुलासे का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के बजाय शपथ और हलफनामे के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और इस मामले में आखिर तक लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी पर बड़ा खुलासा किया है। खरगे का कहना था, आपके पास सूची है। आपके पास आंकड़े हैं, लेकिन आपको जांच करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को एहसास हो गया है कि भारत के लोग अब और मूर्ख नहीं बनेंगे।
उन्होंने बेंगलुरु के 'फ्रीडम पार्क' में आयोजित 'वोट अधिकार रैली' को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और इस मामले में आखिर तक लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी पर बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग की बेशर्मी देखिए कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के संवाददाता सम्मेलन का संज्ञान लेने और जनहित में उस पर कार्रवाई करने के बजाय, वह फिर से अपने कर्तव्य से भटकने और शपथ एवं हलफनामों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा है। खरगे का कहना था, आपके पास सूची है। आपके पास आंकड़े हैं, लेकिन आपको जांच करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आयोग को केवल सत्तारूढ़ दल के हितों की रक्षा करने में रुचि है।
खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को एहसास हो गया है कि भारत के लोग अब और मूर्ख नहीं बनेंगे.. अगर लोगों को स्वतंत्र रूप से वोट देने की अनुमति दी जाए, अगर हाशिए पर पड़े लोग अपने अधिकारों का दावा करें, तो उन्हें पता है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ वापस आएगी। यही वजह है कि उन्होंने ऐसी घटिया तकनीकें अपनाई हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour