rashifal-2026

खरगे का दावा, हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (16:25 IST)
Mallikarjun Kharge targeted Modi and Shah : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर हमला करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को रांची हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक पहुंच उपलब्ध नहीं कराई जा रही और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है।
 
मोदी और शाह की आलोचना की : इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिए मोदी और शाह की आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में शुक्रवार को लगभग 2 घंटे की देरी हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह देरी राजनीति से प्रेरित थी।ALSO READ: किसने कहा अनुच्छेद 370 बहाल किया जाएगा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- झूठ फैला रहे अमित शाह
 
अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लगभग 2 घंटे तक देवघर हवाई अड्डे पर फंसे रहे थे और क्षेत्र को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया था, क्योंकि प्रधानमंत्री खराबी ठीक होने तक वहीं इंतजार कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कल हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर 2 की घंटे की देरी की गई, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने विमान में बैठे थे। आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उतर रहे थे। उनका रास्ता अलग था और मेरा रास्ता अलग था।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधीजी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, वे कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं। मेरे पास भी यह दर्जा है, लेकिन हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में वे (अधिकारी) कहते हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है?ALSO READ: बंटेंगे-कटेंगे नारे पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, कहा- कई कांग्रेसी नेताओं ने देश पर अपने प्राण न्योछावर किए
 
खरगे ने  घुसपैठ के मुद्दे पर निशाना साधा : भाजपा द्वारा उठाए गए घुसपैठ के मुद्दे पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह के पास इसे रोकने की शक्ति है, और इसके बावजूद वे लोगों को डरा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सो रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद वे घुसपैठ क्यों नहीं रोक सकते। जब वे एक हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं, तो वे घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते।ALSO READ: खरगे ने की फडणवीस की आलोचना, कहा महाराष्ट्र की जनता देगी BJP को मुंहतोड़ जवाब
 
केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप : खरगे ने केंद्र पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मदद करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई एवं आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में सरकार बनाकर उसके प्राकृतिक संसाधनों को लूटना चाहती है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं 'बंट गए तो कट गए', मैं कहता हूं 'डर गए तो मर गए'। उन्होंने सरना धार्मिक संहिता को आदिवासी गौरव का प्रतीक बताया और इसकी रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

क्या 'त्याग' करेंगे सिद्धारमैया, पार्टी हाईकमान का फैसला मानने की कही बात

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र महायुति में बढ़ी खींचतान, शिंदे गुट का दावा, एकनाथ फिर बनेंगे मुख्‍यमंत्री

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर देसाई पहुंचे मऊ, 1500 छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद

क्या 'त्याग' करेंगे मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया, डीके को ब्रेकफास्ट पर बुलाया

कानपुर ने खो दिया अपना सादगी भरा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल नहीं रहे

SIR को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- छीन लेंगे आरक्षण और नौकरी

अगला लेख