ममता बनर्जी ने LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ निकाली पदयात्रा

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (17:15 IST)
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को यहां एक 'पदयात्रा' निकाली। बनर्जी ने हजारों समर्थकों के साथ दार्जिलिंग मोड़ से अपराह्न लगभग 2 बजे विरोध मार्च शुरू किया।

इस पदयात्रा में कई लोगों ने एलपीजी सिलेंडरों की लाल रंग की कार्डबोर्ड की प्रतिकृतियां ली हुई थीं जिसका नेतृत्व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कर रही थीं। इस पदयात्रा में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी की सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां भी शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एलपीजी सिलेंडर जल्द ही आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगे। बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने चाहिए, ताकि हमारी आवाज सुनी जाए।

भट्टाचार्य ने कहा कि रैली का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले किया गया है और रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली को अपना समर्थन दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख