महिलाओं के सामने हस्तमैथुन करने का कारण शराब

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (16:19 IST)
नई दिल्ली। दो महिलाओं के सामने हस्तमैथुन और अश्लील हरकतें करने वाले संदीप चौहान को जब पुलिस ने गिरफ्‍तार किया तो उसने अपनी बुरी आदत के लिए शराब को जिम्मेदार ठहराया। उसने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद वह ऐसी हरकतें करने से खुद को रोक नहीं पाता।
 
इस आदतन अपराधी पर छेड़छाड़, महिलाओं का पीछा करने और हत्या की कोशिश आदि के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह साउथ दिल्ली के एक नामी स्कूल में मार्शल आर्ट्स का टीचर था। उसने इस तरह के अपराध शुरू किए और जेल भी गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रहता है। 
 
वह शादीशुदा है और उसकी एक 12 साल की बेटी भी है। यह अपराधी साउथ दिल्ली में ही वारदात करता है। उसको लेकर एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि विवाहित होने के बावजूद संदीप एक महिला की ओर आकर्षित हुआ और उसका पीछा करने लगा। वह जबरन महिला के घर में घुस गया। डरी महिला ने वहां से निकलने की कोशिश की लेकिन संदीप ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। जब उसने महिला के सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया तब महिला वहां से भाग निकली। 
 
संदीप फिर महिला के पीछे भागा और डरी महिला दूसरी मंजिल से गिर गई। महिला को काफी चोटें आईं।' संदीप के खिलाफ उस वक्त हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया। उसने वसंत कुंज के एक कॉलेज से मार्शल आर्ट्स की क्लासेस लीं और बाद में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट्स का टीचर बन गया। 
 
कुछ साल बाद उसने स्कूल बदला और कुछ महीने बाद उसकी शादी हुई। शादी के बाद संदीप की आपराधिक गतिविधियां शुरू हुईं। शराब को दोष देते हुए उसने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने के बाद ही महिलाओं से छेड़छाड़ करता है या उनके सामने हस्तमैथुन करता है। 
 
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक वह कहता है, 'मैं दिन के समय बहुत शांत रहता हूं। मेरे स्टूडेंट्स मुझसे खुश रहते हैं और उन्हें मुझसे कोई शिकायत नहीं होती। हां, कुछ स्टूडेंट्स मुझसे डरते हैं पर पता नहीं क्यों।' हालांकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं स्कूल में संदीप के खिलाफ यौन शोषण का कोई मामला तो नहीं। 
 
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शुक्रवार को जब संदीप ने दो महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें कीं तो उसने उनका पीछा नहीं किया था। वह अपने टारगेट का जैसे इंतजार कर रहा था और जैसे ही महिलाएं दिखीं उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।' 
 
(तस्वीर : साभार टाइम्स ऑफ इंडिया) 

सम्बंधित जानकारी

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख