सनसनी! लोकसभा में दर्शक दीर्घा से छलांग...

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (13:34 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद सदन में कूदने का प्रयास किया लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर काबू में कर लिया।
 
नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुबह 11:20 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित की, उसी समय विपक्ष के एक सांसद ने दर्शकदीर्घा की ओर इशारा किया जहां सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे।
 
एक बार के स्थगन के बाद दोबारा चल रही सदन की बैठक में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन को जानकारी दी कि दर्शकदीर्घा से नीचे कूदने का प्रयास करने वाला शख्स मध्य प्रदेश के शिवपुरी के निजामपुर गांव का रहने वाला राकेश सिंह बघेल है।
 
उन्होंने घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए सदन को सूचित किया कि इस शख्स ने सदन में कूदने का प्रयास किया और संसद के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
 
अध्यक्ष ने कहा कि यदि सदन सहमत हो तो, 'संसदीय सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद इस शख्स को चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है।' इस पर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सदस्य अध्यक्ष के प्रस्ताव से सहमत हैं।
 
नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही घटनाक्रम की जानकारी देने के तत्काल बाद करीब 12 बजकर 40 मिनट पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Chatgpt से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, हो जाएग अर्थ का अनर्थ

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 3 छात्रों की मौत

इजराइल के साथ युद्ध में 1060 ईरानियों की मौत

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी से निपटना भाजपा के लिए चुनौती?

संरा महासभा में अफगानिस्तान पर मतदान से भारत ने क्यों बनाई दूरी?

अगला लेख