खतरनाक कुत्तों को मारने का केरल का फैसला गैरकानूनी : मेनका

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (21:43 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने खतरनाक आवारा कुत्तों को मारने के केरल सरकार के फैसले की आलोचना की है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने केरल सरकार से यह भी पूछा कि कुत्तों के बंध्याकरण के लिए दिया गया धन कहां खर्च कर दिया गया?
मेनका ने कहा कि आप कहते हैं, ' मारो, मारो, मारो।' आप मारते रहिए, वे काटते रहेंगे। कुत्ते खतरनाक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों से निपटने के लिए उन्हें मारने के केरल सरकार के फैसले का दुरुपयोग किया जा सकता है।
 
मेनका ने दावा किया कि यह किसी भी कुत्ते को मारने की छूट देना है। मंत्री ने पूछा कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा कुत्तों के बंध्याकरण के लिए केरल सरकार को दिया गया धन कहां है? वह कहां चला गया? मेनका पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कुत्तों को मारना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अनुचित भी है। इसका सबसे अच्छा समाधान कुत्तों का बंध्याकरण करना है।
 
उन्होंने कहा कि यदि आप कुत्तों का बंध्याकरण करेंगे तो वे खुश रहेंगे, वे शांत रहेंगे। बंध्याकृत कुत्ता कभी नहीं काटता। उनका टीकाकरण भी किया जाएगा और समस्या खत्म हो जाएगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख