Hanuman Chalisa

क्रिकेट जीत से हजार गुना बड़ी 'मंगल' की उपलब्धि : नरेन्द्र मोदी

Webdunia
बुधवार, 24 सितम्बर 2014 (17:40 IST)
बेंगलुरु। वैज्ञानिकों की उपलिब्ध को किसी क्रिकेट टूर्नामेंट की जीत से ‘हजार गुना बड़ा’ बताते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हर स्कूल और कॉलेज के छात्रों से कहा कि मंगल अभियान की  कामयाबी पर वे कम से कम 5 मिनट तालियों के नाद के साथ इन वैज्ञानिकों की सराहना करें।
मोदी ने कहा कि अगर हमारी क्रिकेट टीम एक टूर्नामेंट जीतती है तो पूरा देश खुशी मनाता है।  हमारे वैज्ञानिक ने जो हासिल किया है, वह उससे हजार गुना बड़ा है। 
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के कमान केंद्र में मार्स ऑर्बिटर मिशन के मंगल ग्रह की कक्षा  में सफलतापूर्वक प्रवेश के ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बने प्रधानमंत्री ने कहा- 'प्रिय देशवासियों, हमारे  वैज्ञानिकों ने जो हासिल किया है, हम सब को उस पर गर्व होना चाहिए।'
 
बेहद उत्साहित मोदी मंगल अभियान की सफलता की घोषणा करने तक लगातार तालियां बजाते रहे।  वे भारत को पहले ही प्रयास में लाल ग्रह की कक्षा तक पहुंचाने वाला ‘पहला’ देश बनाने के लिए  इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा में भाव-विभोर हो गए।
 
मोदी ने कहा कि आज पूरा हिन्दुस्तान उन वैज्ञानिकों के सम्मान में आनंद उत्सव मनाए। हर स्कूल,  कॉलेज के अंदर 5 मिनट इकट्ठे होकर, तालियों के नाद के साथ हमारे इन वैज्ञानिकों को याद करें,  उनका गौरव करें।
 
प्रधानमंत्री ने कहा- 'प्रिय देशवासियों, गुरुवार को नवरात्र शुरू हो रहे हैं। यह ‘मंगल’ (शुभ) की  शुरुआत है। यह निश्चित है कि अब से सब कुछ ‘मंगल’ ही होगा। जब सब कुछ मंगल होने वाला है,  तो ऐसे में यह मंगल यात्रा (मंगल अभियान) हमें और अधिक मंगल करने के लिए प्रेरित करेगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर