Hanuman Chalisa

मंगल यान ने किए मंगल परिक्रमा के 100 दिन पूरे

Webdunia
गुरुवार, 1 जनवरी 2015 (15:30 IST)
नई दिल्ली। भारत को अंतरिक्ष उपलब्धियों के मामले में दुनिया के विशिष्ट देशों के क्लब में शामिल करने वाले 'मंगल यान' ने नए साल के पहले दिन गुरुवार को मंगल ग्रह की कक्षा में 100 दिन पूरे कर लिए। 
कुल 450 करोड़ रुपए लागत के मंगल यान को 5 नंबवर 2015 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी.25 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था और उसने करीब दस महीने की यात्रा के बाद पिछले साल 24 सितंबर को मंगल की कक्षा में प्रवेश किया था। भारत पहले ही प्रयास में लाल ग्रह पर सफलतापूर्वक मिशन भेजने वाला दुनिया का पहला देश है। 
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 'इसरो' का कहना है कि मंगल यान सामान्य ढंग से काम कर रहा है। इस उपग्रह के करीब छ: महीने तक अपने मिशन में सक्रिय रहने की संभावना है। इस पर पांच वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं जो मंगल के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं। मंगल की परिक्रमा करते हुए मंगल यान ने इस ग्रह की कई तस्वीरें भेजी हैं। 
 
अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' ने भारत के मंगल यान को साल 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया और देश के इस पहले अंतरग्रहीय मिशन को 'द सुपरमार्ट स्पेसक्रॉफ्ट' की संज्ञा दी। मंगल यान के साथ कई दूसरे देशों के उपग्रह भी मंगल की परिक्रमा कर रहे हैं जबकि कुछ इस लाल ग्रह की जमीन पर खाक छान रहे हैं। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान