Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह का बड़ा ऐलान, नहीं दूंगा इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह का बड़ा ऐलान, नहीं दूंगा इस्तीफा
, शुक्रवार, 30 जून 2023 (16:29 IST)
manipur violence : मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। कयास लगाए जा रहे थे कि एन बीरेन सिंह पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
 
एन बिरेन सिंह 20 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने जाने की तैयारी कर रहे थे। सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलों के बीच भारी संख्या में मणिपुर की राजधानी इंफाल में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंपते हैं तो केंद्र के पास राष्ट्रपति शासन लागू करने का भी विकल्प था।
 
इस पर मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं स्पष्‍ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।
 
उल्लेखनीय है कि कुकी और मेइती समुदाय के बीच शुरू हुई इस हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली मेट्रो वालों के लिए खुशखबरी, अब Metro Train में ले जा सकेंगे शराब की इतनी बोतलें, DMRC-CISF ने लिया फैसला