बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे मनीष सिसोदिया

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (11:28 IST)
Manish Sisodiya news in hindi : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अदालत से अनुमति मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे।
 
कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे के लिए अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है। सिसोदिया पुलिस वाहन से मथुरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी भी हैं।
 
इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने जून में भी सिसोदिया को अपनी पत्नी सीमा से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन वह उनसे मुलाकात नहीं कर सके थे, क्योंकि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिसोदिया की पत्नी ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं।
 
अदालत ने सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत देते हुए उन्हें मीडिया से बात न करने या किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल न होने का आदेश दिया है।

मनीष सिसोदिया की पत्नी को कौन सी बीमारी है? : मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा को मल्टीपल स्कलेरोसिस ऑटोइम्युन नामक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज के शरीर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। उनको चलने और उठने बैठने में पेरशानी होती है। सीमा इसके लिए नियमित रूप से फिजियोथैरिपी और दवाएं लेती रहती हैं।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, वह अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास कई अन्य विभाग भी थे। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव की जहां सप्तपदी हुई, वहीं विराजित हैं मां तारा देवी

Haryana Election : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव

युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : नरेंद्र मोदी

MCD चुनाव को लेकर AAP ने LG सक्‍सेना पर लगाया यह आरोप

अगला लेख