Hanuman Chalisa

मनीष तिवारी का हमला, 2018 में एक करोड़ से अधिक लोगों के रोजगार-धंधे छूटे

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (23:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और यह सीएमआईई की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि पिछले साल 1 करोड़ से अधिक लोगों के काम-धंधे छूट गए।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी' (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपानीत राजग सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का अपना वादा पूरा करने में विफल रही है, उल्टे देश में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों के काम-धंधे छूट गए।
 
उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी ने 'अच्छे दिन' का वादा किया था जिसमें हर साल 2 करोड़ नौकरियां देना शामिल था। 5 सालों में इस तरह कुल 10 करोड़ नौकरियां बनती हैं। लेकिन हाल ही में एक मशहूर थिंकटैंक 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी' ने रोजगार पर एक रिपोर्ट जारी की। उसमें कहा गया है कि पिछले 1 साल 1 करोड़ से अधिक लोगों के काम-धंधे और नौकरियां छूट गए।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर, 2017 में 40.79 करोड़ लोगों के पास रोजगार था लेकिन 2018 में उनकी संख्या घटकर 39.07 करोड़ रह गई। तिवारी ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिसका मतलब है कि 1 करोड़ से अधिक लोगों के काम-धंधे छूट गए। यह चौंकाने वाली बात है कि जो लोग बेरोजगार हुए हैं उनमें से 80 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं तथा 90 फीसदी से अधिक ग्रामीण हैं।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर दिसंबर, 2018 में 7.4 फीसदी हो गई। उन्होंने कहा कि किसी भी दशक में यह सर्वाधिक है। दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी सबसे अधिक प्रभावित हुए। ये वही लोग हैं जिन पर नोटबंदी का असर पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

TMC में बगावत, ऋतब्रत बनर्जी का 59 विधायकों के समर्थन का दावा; ममता बनर्जी की बढ़ी चिंता

LIVE: ममता की पार्टी में टूट, स्पीकर से मिले बागी विधायक, TMC पर किया दावा

गुजरात हाईवे पर भीषण हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, आग लगने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

अगला लेख