कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब पर बवाल, 26/11 को लेकर मनमोहन सरकार पर बड़ा हमला

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (12:40 IST)
नई दिल्ली, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपनी नई किताब में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले को लेकर तत्कालीन मनमोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया।

उन्होंने किताब में लिखा है कि एक वक्त आता है, जब कार्रवाई शब्दों से ज्यादा बोलती है। 26/11 वह समय था, जब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी।

मनीष तिवारी ने किताब में मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय अमेरिका की तरह ही जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी। 10 Flash Points, 20 Years के नाम से प्रकाशि‍त इस किताब पर देश में घमासान मचा हुआ है। इस किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत ने जिन प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है, उसका वर्णन किया गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब मनीष तिवारी ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया हो। इससे पहले भी कई बार उनके बयानों से विवाद हुए हैं।

हाल ही में सलमान खुर्शि‍द की किताब अयोध्‍या को लेकर विवाद हुआ था, अब मनीष तिवारी की किताब से एक नई बहस और विवाद शुरू हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख