Biodata Maker

मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद, कांग्रेस और आप ने साधा सरकार पर निशाना

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा- सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (22:36 IST)
Manmohan funeral will be held at Nigambodh Ghat:  अब पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनका स्मारक बन सके। उन्होंने प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात करके और पत्र लिखकर यह आग्रह किया। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ALSO READ: मनमोहन का निधन व्यक्तिगत क्षति, वह मेरे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे : सोनिया गांधी
 
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि मैं यह पत्र भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन के संदर्भ में लिख रहा हूं। टेलीफोन पर बातचीत में मैंने डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, जो शनिवार यानी 28 दिसंबर 2024 को होगा, उनके अंतिम विश्राम स्थल पर करने का अनुरोध किया। यह भारत के महान सपूत के स्मारक के लिए एक पवित्र स्थल होगा। ALSO READ: अमृतसर में नाश्ता, लाहौर में लंच और काबुल में डिनर, ऐसी थी मनमोहन सिंह की चाह
 
परंपरा का दिया हवाला : उन्होंने कहा कि यह आग्रह राजनेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार के स्थान पर ही उनके स्मारक रखने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश और इस देश के लोगों के मानस में एक अत्यंत सम्मानित स्थान रखते हैं। हालांकि उनका योगदान और उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं। मैं यहां उनकी कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहूंगा। ALSO READ: अमृतसर से था मनमोहन सिंह का विशेष रिश्ता, क्या कहते हैं लोग?
 
उन्होंने कहा कि विश्व नेताओं के मन में डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति आदर और सम्मान था...वैश्विक आर्थिक वित्तीय संकट को कम करने में उनकी विद्वतापूर्ण सलाह, नेतृत्व और योगदान को अच्छी तरह से स्वीकार किया जाता है। जैसा कि मुझे याद है, अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने डॉ. सिंह का उल्लेख किया था और टिप्पणी की थी कि 'जब भी भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोलते हैं, तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती है'। उन्होंने आग्रह किया कि अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनका स्मारक बन सके। ALSO READ: भारतीय राजनीति में मनमोहन सिंह से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम मोदी की चुप्‍पी के मायने?
 
अंत्येष्टि निगमबोध घाट पर : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय से सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ करने के लिए प्रबंध किए जाने का अनुरोध किया गया है।

स्मारक को लेकर विवाद : पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व उनकी समाधि को लेकर भी विवाद सामने आया। कांग्रेस ने कहा कि सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है। जबकि,  सरकार की ओर से कहा गया कि स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है।

सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंह को राजघाट पर स्थान नहीं देना सरकार की छोटी सोच को दर्शाता है। लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मनमोहन की समाधि राजघाट पर बननी चाहिए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी, नीतीश आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

भारतीयों से नफरत करते हैं जोहरान ममदानी, ट्रंप के बेटे का दावा

Jio ने अपग्रेड किया AI ऑफर, अब सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा फ्री Gemini 3 एक्सेस

झारखंड में TNA के दूसरे चरण की शुरुआत, बोकारो में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

योगी सरकार की नीतियों का उत्कृष्ट परिणाम, छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में उत्तरप्रदेश का दबदबा

अगला लेख