Dharma Sangrah

मनमोहन ने कहा, इसलिए जरूरत है राहुल गांधी की

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (15:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने शनिवार को कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में कांग्रेस को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है और उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाई एवं नई प्रतिष्ठा हासिल करेगी। 
 
डॉ. सिंह ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष पद पर गांधी की ताजपोशी के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य जिस तरह की चुनौतियां पेश कर रहा है उनको देखते हुए कांग्रेस को गांधी के नेतृत्व की जरूरत थी। वह जोश के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, उसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस नई बुलंदियां हासिल करेगी।
 
निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस की एकता और मजबूती के लिए उन्होंने निरंतर काम किया है और पिछले 20 साल से कांग्रेस उनके नेतृत्व में लगातार मजबूत होती रही है। इस दौरान उन्हें बराबर श्रीमती गांधी का दिशानिर्देश मिलता रहा और उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की थीं।
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीमती गांधी में अद्भुत नेतृत्व क्षमता और असाधारण राजनीतिक दूरदृष्टि है। उनके नेतृत्व में देश में ने सिर्फ मनरेगा जैसा क्रांतिकारी सामाजिक कार्य शुरू किया गया है बल्कि चार करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला गया है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के कोने-कोने में घूमे हैं और उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में देश की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai kidnapping case : मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

लखनऊ में शीघ्र तैयार होगा नौसेना शौर्य संग्रहालय

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे गन्ना किसान, गन्ना मूल्य बढ़ाने पर किया सीएम योगी का अभिनंदन

योगी जी के कारण एक माह में दो बार दीपावली मनाने का मिला अवसर

अगला लेख