मोदी सरकार ने बर्बाद की भारत की अर्थव्यवस्था : मनमोहन

Webdunia
रविवार, 18 मार्च 2018 (12:44 IST)
नई ​दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था, आतंकवाद, रक्षा और विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से दो करोड़ नौकरियों का वादा किया, लेकिन दो लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिली।
 
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। नोटबंदी और सही ढंग से जीएसटी को लागू नहीं किए जाने के कारण बहुत से लोगों को नौकरियां चली गईं औैर कारोबार को नुकसान पहुंचा।
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छ​ह साल में किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही। इसके लिए देश की विकास दर कम से कम 12 फीसदी होनी चाहिए जो कि अकल्पनीय है। ऐसे में उनकी यह घोषणा भी 'जुमला टाइप' वादा है।
 
उन्होंने कहा ​कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और वहां स्थति खराब होती जा रही है। मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को सही ढंग से नहीं संभाल पाई है।
 
उन्होंने कहा ​कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद में मदद करता है जो अस्वीकार्य है। यह उसे समझना होगा कि ऐसा करना उसके अपने हित में नहीं है। शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व से ही प्रगति की जा सकती है।
 
सिंह ने कहा कि भाजपा रक्षा को लेकर भी बड़ी बड़ी बातें करती हैं, लेकिन रक्षा खर्च बहुत कम ​​है। इस मामले में भी उसने खोखले वादे किये हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख